
नई दिल्ली: पिछले साल अक्टूबर 2018 Hyundai Santro की रीलॉन्चिंग हुई थी। हुंडई की इस पॉप्युलर कार ने लॉन्चिंग के बाद ही कस्टमर्स का दिल जीत लिया और इसकी वजह थी कार की कीमत और इसके फीचर्स।न्यू एरा एक्जिक्यूटिव वेरियंट में बॉडी कलर्ड बंपर्स, फ्रंट पावर विंडोज और मैनुअल एयर कंडिशनिंग सिस्टम मिलता है। नए वेरियंट में abs , EBD और ड्राइवर साइड एयरबैग जैसे फीचर्स मिलते हैं। नए वेरियंट में रियर पार्किंग सेंसर्स मौजूद नहीं हैं।
कंपनी ने इस कार के D-Lite वेरियंट को 3.89 लाख रुपये के प्राइस टैग के साथ लॉन्च किया था। अब कंपनी ने इस वेरियंट को बंद करके नया अपडेटेड वेरियंट लॉन्च किया है ।
इंजन-
हुंडई सैंट्रो ( hyundai Santro ) में 1.1 लीटर 4-सिलिंडर पेट्रोल इंजन दिया गया है, जो 69 PS की पावर और 99 Nm टॉर्क जनरेट करता है। सैंट्रो का सीएनजी मोटर 58 bhp की पावर और 84 nm टॉर्क जनरेट करता है। कार में 5-स्पीड मैन्युअल गियरबॉक्स स्टैंडर्ड दिया गया है। Magna और Sportz वेरियंट में 5-स्पीड एएमटी गियरबॉक्स का ऑप्शन भी मिलेगा। सीएनजी वेरियंट में सिर्फ मैन्युअल गियरबॉक्स है।
इसके अलावा 2018 सैंट्रो को कंपनी ने दो सीएनजी वेरियंट में भी उतारा था। इनमें फैक्ट्री फिटेज सीएनजी किट है। सीएनजी ऑप्शन Magna और Sportz वेरियंट में मिलता है।
माइलेज- माइलेज की बात करें तो हुंडई सैंट्रो के पेट्रोल वेरिएंट का माइलेज 20.3 किलोमीटर प्रति लीटर और सीएनजी वेरियंट का माइलेज 30.5 किलोमीटर प्रति किलोग्राम है। यहां ध्यान देने वाली बात ये है कि हुंडई ने पहले ही घोषणा कर दी थी कि 50 हजार यूनिट बिकने का बाद गाड़ी की कीमत बढ़ा दी जाएगी लेकिन लॉन्चिंग के एक साल के अंदर ही वेरिएंट को अपडेट किया जाएगा इस बात का अंदाजा किसी को नहीं था आपको बता दें कि सैंट्रो में कंपनी ने कस्टमर्स के कम्फर्ट का खास ख्याल रखा है। इस कार में पिछली सीटों पर बैठने वालों की सहूलियत के लिए रियर एसी वेंट भी दिया गया है।
Updated on:
20 Jul 2019, 12:49 PM IST
Published on:
20 Jul 2019, 12:47 PM IST
बड़ी खबरें
View Allकार
ऑटोमोबाइल
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.