कोई भी व्यक्ति जब नई कार खरीदता है तब उसकी चमक देखते ही बनती है। पर इस चमक को बनाएं रखने और कार को साफ-सुथरा रखने के लिए टाइम टू टाइम कार वॉश (Car Wash) ज़रूरी होता है। कार को वॉश करना यूँ तो काफी आसान होता है, पर फिर भी इसे वॉश करते समय कुछ ज़रूरी बातों का खास ध्यान रखना चाहिए। इन बातों का ध्यान रखते हुए कार वॉश करने से कार के लुक में किसी तरह की खराबी नहीं आती।