
दिवाली पर बेहद सस्ते दाम में मिल रही हैं 30 किमी से ज्यादा का माइलेज देने वाली ये धाकड़ कारें
अगर आप दिवाली के मौके पर कोई नई कार खरीदने के बारे में प्लान कर रहे हैं और चाहते हैं कि एक ऐसी कार खरीदें जो कि माइलेज में काफी ज्यादा बेहतरीन हो। आज हम आपको भारत में बिकने वाली उन कारों के बारे में बता रहे हैं जो सबसे सस्ती हैं और माइलेज में सबसे आगे हैं।
हुंडई इओन
इंजन और पावर की बात की जाए तो हुंडई इओन में 0.8 लीटर का पेट्रोल इंजन दिया गया है जो कि 56 पीएस की पावर और न्यूटन मीटर का टार्क जनरेट करता है। इसके साथ दूसरा 1.0 लीटर का पेट्रोल कापा इंजन दिया गया है जो कि 69 पीएस की पावर जनरेट करता है। माइलेज की बात की जाए तो ये कार 21 किमी प्रति लीटर का माइलेज दे सकती है। कीमत की बात की जाए तो इस कार की शुरुआती एक्स शोरूम कीमत 3.30 लाख रुपये है।
मारुति सुजुकी ऑल्टो 800
इंजन और पावर की बात की जाए तो इस कार में 796 सीसी का इंजन दिया गया है जो कि 47 बीएचपी की पावर और 69 न्यूटन मीटर का टार्क जनरेट करेगा। माइलेज की बात की जाए तो ये कार प्रति लीटर में 24.7 किमी का माइलेज दे सकती है और सीएनजी में 32.4 किमी का माइलेज दे सकती है। कीमत की बात की जाए तो इस एसयूवी की शुरुआती एक्स शोरूम कीमत लगभग 2.67 लाख रुपये है।
मारुति सुजुकी ऑल्टो के 10
इंजन और पावर की बात की जाए तो इस कार में 1 लीटर का इंजन दिया दिया गया है जो कि 67 बीएचपी की पावर और 90 न्यूटन मीटर का टार्क जनरेट करेगा। माइलेज की बात की जाए तो ये कार प्रति लीटर में 24.07 किमी का माइलेज और सीएनजी में 32.26 किमी का माइलेज दे सकती है। कीमत की बात की जाए तो इस एसयूवी की शुरुआती एक्स शोरूम कीमत लगभग 3.45 लाख रुपये है।
टाटा टियागो
इंजन और पावर की बात की जाए तो इस कार में 1.2 लीटर का इंजन दिया गया है जो कि 85 बीएचपी की पावर और 114 न्यूटन मीटर का टार्क जनरेट करेगा। माइलेज की बात की जाए तो ये कार प्रति लीटर में 25 किमी का माइलेज दे सकती है। कीमत की बात की जाए तो इस एसयूवी की शुरुआती एक्स शोरूम कीमत लगभग 3.45 लाख रुपये है।
रेनॉल्ट क्विड
इंजन और पावर की बात की जाए तो इस कार में 799 सीसी का इंजन दिया गया है जो कि 54 बीएचपी की पावर और 72 न्यूटन मीटर का टार्क जनरेट करेगा। माइलेज की बात की जाए तो ये कार प्रति लीटर में 25 किमी का माइलेज दे सकती है। कीमत की बात की जाए तो इस एसयूवी की शुरुआती एक्स शोरूम कीमत लगभग 2.75 लाख रुपये है।
Updated on:
03 Nov 2018 02:14 pm
Published on:
03 Nov 2018 02:14 pm
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.
