28 अक्टूबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Kia Carens: उड़ने वाली है Innova की नींद, 15 तारीख को धूम मचाने आ रही है ये शानदार 7-सीटर कार, कीमत होगी इतनी

Kia Carens का व्हीलबेस सेग्मेंट की लीडर कही जाने वाली Toyota Innova से भी 30mm ज्यादा है। इससे सबसे बड़ा फायदा ये होगा कि सेकेंड और थर्ड-रो में आपको बेहतर लेगरूम मिलेगा। इस कार को कंपनी दो सीटिंग लेआउट्स में पेश करेगी।
3 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Ashwin Tiwary

•

Updated: 5 Feb 2022, 1:44 PM IST

kia_carens_seats-amp.jpg

Kia Carens

Kia India ने हाल ही में इंडियन मार्केट में अपनी मशहूर 7-सीटर कार Kia Carens को पेश किया था। इस कार को पेश किए जाने के साथ ही कंपनी ने इसकी आधिकारिक बुकिंग भी शुरू कर दी थी। अब ख़बर आ रही है कि कंपनी इस एसयूवी कम एमपीवी को आगामी 15 फरवरी को बाजार में बिक्री के लिए लॉन्च कर सकती है। उसके बाद ही इस कार की कीमत से पर्दा उठेगा। ऐसा माना जा रहा है कि बाजार में आने के बाद ये कार सीधे तौर पर Toyota Innova Crysta को टक्कर दे सकती है।


दरअसल, एमपीवी सेग्मेंट में Maruti Ertiga और Innova के बीच का स्पेस लंबे समय से खाली था, और इस प्राइस ब्रेकेट में ऐसी कोई एमपीवी कार मौजूद नहीं थी। ऐसे में Kia Carens इस खाली जगह को भरने का काम करेगी। हालांकि कंपनी इस कार को न तो एमपीवी कह रही है और न ही एसयूवी, कंपनी की माने तो ये एक रिक्रिएश्नल व्हीकल है। इस कार में एक एमपीवी और एसयूवी दोनों गाड़ियों के गुण को शामिल किया गया है।

Kia Carens First Drive Review : एक परफेक्ट फैमिली कार

Carens को कंपनी दो सीटिंग लेआउट में पेश करेगी, जिसमें 6 सीट्स और 7 सीट्स दोनों शामिल होंगे, इस कार की ख़ास बात ये है कि इसके सेकेंड रो (दूसरी पंक्ति) के सीटों को हाइड्रोलिक टंबल सिस्टम से लैस किया गया है। जिससे तीसरी पंक्ति (थर्ड रो) में आसानी से बैठने के लिए आपको बस सेकेंड रो की सीट पर दिए गए एक बटन को प्रेस करना होगा और सीट पूरी तरह से फोल्ड हो जाएगी। जिससे एक व्यस्क आसानी से पिछली सीट पर बैठने के लिए अंदर जा सकता है। कार के भीतर बेहतर स्पेस दिया गया है, ताकि एक साथ 7 लोग बिना किसी परेशानी के इस कार में सफर कर सकें।


इसके अलावा Kia ने इस कार में सिंगल-पैन सनरूफ भी दिया है, जैसा कि आपको कंपनी के पूर्व के मॉडल Seltos में भी देखने को मिला था। हालांकि बाजार में कुछ प्रतिद्वंदी मॉडल पैनोरमिक सनरूप के साथ आ रहे हैं, लेकिन Kia ने इस मामले में अपनी समझ को अलग करते पीछे बैठने वाले यात्रियों के लिए रूफ माउंटेड AC वेंट्स दिए हैं। एक बड़ी कार के लिहाज से ये एक बेहतर कदम है, क्योंकि आम तौर पर लंबी कारों में आगे लगे हुए एसी वेंट्स पर्याप्त मात्रा में पीछे की तरफ कूलिंग नहीं कर पाते हैं।

यह भी पढें: Mahindra Thar जीतने का शानदार मौका! बस करना होगा ये काम

Kia Carens को कंपनी तीन इंजन विकल्प के साथ पेश कर रही है, जिसमें 1.4 लीटर टर्बो पेट्रोल वेरिएंट 6-स्पीड मैनुअल और 7-स्पीड डुअल क्लच ट्रांसमिशन (DCT) गियरबॉक्स के साथ आता है। इसमें पैडल शिफ्टर और अलग-अलग ड्राइविंग मोड्स भी दिए गए हैं। ये फीचर इसे बाजार में अन्य मॉडलों को टक्कर देने में मदद करेगा।


मिलेगा Innova से भी बेहतर स्पेस:

इसमें आपको पूरे 2,780mm का शानदार व्हीलबेस मिलता है, जो कि अपने सेग्मेंट में Alcazar के मुकाबले 20mm और अर्टिगा के मुकाबले पूरे 40mm ज्यादा है। इतना ही नहीं, इसका व्हीलबेस सेग्मेंट की लीडर कही जाने वाली Toyota Innova से भी 30mm ज्यादा है। इससे सबसे बड़ा फायदा ये होगा कि सेकेंड और थर्ड रो में आपको बेहतर लेगरूम मिलेगा।

क्या होगी कीमत:

हालांकि लॉन्च से पहले इस कार की कीमत के बारे में कुछ भी कहना थोड़ा मुश्किल है। लेकिन जानकारों का मानना है कि इस कार को 13.5 लाख रुपये से लेकर 19 लाख रुपये के बीच में पेश किया जा सकता है। इस कार में सुरक्षा का भी पूरा ख्याल रखा है। इसमें 6 एयरबैग के साथ, हिल डिसेंट कंट्रोल, टायर प्रेशर मॉनिटरिंग सिस्टम और 4 Disk ब्रेक्स को बतौर स्टैंडर्ड शामिल किया गया है। यानी कि ये फीचर्स आपको हर वेरिएंट में मिलेगा। ये देश की इकलौती कार होगी जिसमें 6 एयरबैग को बतौर स्टैंडर्ड रखा गया है, जो कि ज्यादातर प्रीमियम कारों के टॉप मॉडलों में ही देखने को मिलता है।