9 मई 2026,

शनिवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Creta को टक्कर देने भारत आ रही है Kia मोटर्स, इस नाम से लॉन्च करेगी कार टेस्टिंग जारी

आपको बता दें कि किया की इस कार का मुकाबला ह्युंडई की क्रेटा से होगा।ध्यान देने वाली बात है की Kia और Hyundai दोनों में करीबी रिश्ता है।

2 min read
Google source verification
kia tusker

Creta को टक्कर देने भारत आ रही है Kia मोटर्स, इस नाम से लॉन्च करेगी कार टेस्टिंग जारी

नई दिल्ली: साउथ कोरियन कार कंपनी kia Motors ने भारत आने का फैसला किया है। kia की कांसेप्ट suv को टेस्टिंग के दौरान स्पॉट किया गया।खबर तो ये भी है कि कंपनी अपनी इस कार को भारत में Tusker के नाम से लॉन्च करेगी।आपको बता दें कि किया की इस कार का मुकाबला ह्युंडई की क्रेटा से होगा।ध्यान देने वाली बात है की Kia और Hyundai दोनों में करीबी रिश्ता है। दरअसल 30% हिस्सेदारी के साथ Hyundai फिलहाल Kia की सबसे बड़ी निवेशक है।

सबको पीछे छोड़ फैमिली कारों में Toyota की Innova Crysta बनी नंबर वन, नंबर 2 पर ये देसी कार

चलिए आपको बताते हैं इस suv की कुछ खास बातें-

अपकमिंग Kia SUV में एक बिल्कुल नया मोटर लगा हुआ होगा जिसे Kia और Hyundai के कई और मॉडल्स के लिए इस्तेमाल किया जाएगा।इस डीजल इंजन का डिस्प्लेसमेंट 1.5-लीटर होगा और ये BS6 नियम का पालन करेगी।

इतनी ज्यादा मजबूत है टाटा की ये सस्ती suv, scorpio भी टकराएगी तो हो जाएगी चकनाचूर

इस इंजन में 115 बीएचपी के साथ 250 एनएम का आउटपुट मिलेगा. इसकी तुलना में Hyundai Creta में एक 1.6-लीटर डीजल इंजन है जो अधिकतम 128 बीएचपी और 260 एनएम टॉर्क पैदा करेगी।इस कार में 1.5-लीटर का पेट्रोल इंजन लगाया जाएगा और ये भी BS6 का पालन करेगा। ये इंजन 2023 के बाद से एक हाइब्रिड ड्राइव ट्रेन में इस्तेमाल किया जाएगा।

Ciaz के इंजन से चलेगी Toyota की ये कार, जानेें इससे जुड़ी और भी बातें

यहां होगा निर्माण-

भारत में ये suv कंपनी के Andhra Pradesh के Anantapur वाले प्लांट में बनायी जाएगी। Kia Tusker अपने घरेलु बाज़ार में भी बेची जायेगी।

धांसू माइलेज वाली इन 4 हाइपरफार्मेंस बाइक्स की कीमत है 1 लाख से भी कम

कीमत-

भारत में Kia Tusker की कीमत Hyundai Creta से ज्यादा होने की उम्मीद है।

इनसे होगा मुकाबला-

वहीं भारत में इस कार का मुकाबला Mahindra XUV500 और Jeep Compass जैसी प्रीमियम कॉम्पैक्ट SUV से होगा।