30 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Seltos नाम से लॉन्च होगी Kia motors की नई SUV , 20 जून को दिखेगी पहली झलक

सेल्टोस नाम से आएगी किया की कार 20 जून को दिखेगी पहली झलक टेस्टिंग के दौरान हो चुकी है स्पॉट
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Pragati Vajpai

•

Updated: 7 Jun 2019, 5:59 PM IST

नई दिल्ली:kia Motors जल्द ही भारत में नई SP2i कांसेप्ट बेस्ड एसयूवी को लाने वाली है। इस कार को कई बार टेस्टिंग के दौरान देखा जा चुका है। इस एसयूवी को कंपनी ने सबसे पहले 2018 ऑटो एक्सपो में पेश किया था। तब से भारत में टेस्टिंग के दौरान कई बार देखा जा चुका है तथा जल्द से जल्द इसके लॉन्च होने के कयास लगाए जा रहे थे। यह एक मिड एसयूवी सेगेमेंट वाली वाहन है।

Mahindra Scorpio के लेटेस्ट मॉडल पर मिल रहा 70000 रुपए का डिस्काउंट, जानें पूरा ऑफर

अब तक इसे कोडनेम SP2i एसयूवी के नाम से जाना जा रहा था लेकिन अब किया मोटर्स ने इसके आधिकारिक नाम की घोषणा कर दी है। इसे किया सेल्टोस ( Kia seltos ) एसयूवी नाम से जाना जाएगा। सेल्टोस नाम में एस शब्द स्पीड, स्पोर्टिनेस व स्ट्रेंथ के लिए है। सेल्टोस एसयूवी भारतीय युवाओं को ध्यान में रखकर तैयार की गयी है। इसके इंटीरियर में कई सारे कनेक्टेड तकनीक दी गयी है जिससे इसके कंफर्ट व आसानी से उपयोग करने की सुविधा मिलती है। यह कार उन लोगों लिए जो दिल से जवां है तथा रिस्क लेने में कभी पीछे नहीं हटते है।

सेल्टोस एसयूवी को पेट्रोल व डीजल इंजन के 2 ऑप्शन के साथ लाया जा सकता है तथा अगले साल लागू हो रहे उत्सर्जन मानकों को ध्यान में रखते हुए इसे उन मानको के अनुसार तैयार किया जा सकता है।

किया सेल्टोस एसयूवी को भारत में 20 जून को पेश किया जाएगा तथा साल के दूसरे छमाही में लॉन्च किया जाएगा। ये एसयूवी सितंबर के महीने में लॉन्च की जा सकती है हालांकि कंपनी ने अभी तक इसकी ऑफिशियल घोषणा नहीं की है।

नई लॉन्च हुई Glanza इन कारणों से है Baleno से अलग, पढ़ें दोनों कारों का डीटेल कंपैरिजन

किया मोटर्स की सेल्टोस एसयूवी भारतीय बाजार में पहली कार है तथा यह मिड एसयूवी सेगमेंट वाहन है। यह भारत में हुंडई क्रेटा, विटारा ब्रेजा, महिंद्रा एक्सयूवी300 जैसी वाहनों को टक्कर देगा।