1 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Kia की Seltos खरीदने वालों के लिए खुशखबरी! मिलेगा 85,000 तक का डिस्काउंट

Kia Seltos discount 2023: किआ इंडिया सेल्टोस एसयूवी पर 85,000 रुपये तक का डिस्काउंट (Kia Seltos discount) देने का ऐलान किया है। इसमें एक्सचेंज बोनस, इंश्योरेंस ऑफर और कंप्लीमेंट्री एसोसिरिज जैसे कई ऑफर शामिल हैं। बता दें कि सेल्टोस का नया मॉडल लांच हो गया है। इसके साथ ही निर्माता पुराने स्टॉक को खत्म करने की प्लानिंग में जुट गई है।  
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Shivam Shukla

•

Updated: 9 Jul 2023, 11:02 AM IST

Kia Seltos discount 2023

Kia Seltos discount 2023

Kia Seltos discount 2023: भारतीय बाजार में किया सेल्टोस (Kia Seltos Discount) का नया मॉडल लांच हो गया है। इसके साथ ही निर्माता पुराने स्टॉक को खत्म करने की प्लानिंग में जुट गई है। किआ इंडिया अब सेल्टोस एसयूवी पर 85,000 रुपये तक का डिस्काउंट (Kia Seltos discount) देने का ऐलान किया है। इसमें एक्सचेंज बोनस, इंश्योरेंस ऑफर और कंप्लीमेंट्री एसोसिरिज जैसे कई ऑफर शामिल हैं।

1 साल का फ्री इंश्योरेंस

बता दें कि दक्षिण कोरियाई वाहन निर्माता कंपनी किया ने हाल ही में सेल्टोस के नए फेसलिफ्ट मॉडल को इंडिया में लांच किया है। इसलिए कार मेकर किया अपने पुराने वर्जन सेल्टोस एसयूवी को स्टॉक खत्म करना चाहती है। निर्माता इस वेरिएंट पर 60,000 रुपये का एक्सचेंज बोनस और 25,000 रुपये की कंप्लीमेंट्री एक्सेसरीज की पेशकश कर रही है। इस आकर्षक छूट के अलावा, किआ इंडिया पहले साल के लिए फ्री इंश्योरेंस भी दे रही है।

सेल्टोस फेसलिफ्ट में ये हैं खास फीचर्स

वाहन निर्माता किया ने इस एसयूवी कार में कई फीचर्स जोड़े हैं। नई सेल्टोस को ADAS (एडवांस्ड ड्राइवर असिस्टेंस सिस्टम) फीचर से लैस किया है। साथ ही इसमें पैनोरमिक सनरूफ,डुअल जोन ऑटोमैटिक एसी और 10.25 इंच के डुअल पैनोरमिक डिस्प्ले समेत कई ऐसे फीचर्स जोड़े गए हैं। साथ ही 2023 किआ सेल्टॉस फेसलिफ्ट में नया 1.5 लीटर टर्बो पेट्रोल इंजन के साथ हाई-एंड मॉडल और जीटी लाइन के लिए सात स्पीड वाले डुअल-क्लच ट्रांसमिशन (डीसीटी) गियर बॉक्स पेश कर रही है।
यह भी पढ़ें: 10 पैसे में 1 KM चलेगी टाटा की नई साईकिल, जानिए कीमत और खूबियां

10. 89 लाख रुपये स्टार्टिंग प्राइज

गौरतलब है कि किया का मौजूदा मॉडल की कीमतें 10.89 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) से शुरू होती हैं।बता दें कि किआ इंडिया ने अभी तक भारत में आगामी किया सेल्टोस फेसलिफ्ट मॉडल के किमतों से पर्दा नहीं उठाया है।
यह भी पढ़ें: Kia ने पेश किया Seltos Facelift, सनरूफ और ADAS समेत कई फीचर से है लैस