
Kia Seltos SUV facelift
Kia Seltos SUV facelift: भारतीय बाजर में महज चाल साल में शीर्ष पांच में जगह बनाने वाली दक्षिण कोरियाई कंपनी किया ने अपनी 2023 सेल्टोस फेसलिफ़्ट को अनवील कर दिया है। बता दें कि भारत में सबसे ज्यादा बिकने वाली कारों में सेल्टॉस का भी नाम शामिल है। वाहन निर्माता ने सेल्टॉस में अपग्रेडेड फीचर्स के साथ ही काफी सारी चेंजेस किए हैं।
इन SUV कारों से टक्कर
इस मिड साइज एसयूवी की टक्कर हुंडई क्रेटा, मारुति सुजुकी ग्रैंड विटारा, टोयोटा हैराइडर, फॉक्सवैगन ताइगुन और स्कोडा कुशाक और एमजी एस्टोर होती है। अभी तक 2023 Kia Seltos SUV facelift की कीमतों से पर्दा नहीं उठाया गया है। बता दें कि 14 जुलाई से इस एसयूवी की बुकिंग शुरू की जा रही है।
ये है खास फीचर्स
वाहन निर्माता किया ने इस एसयूवी कार में कई फीचर्स जोड़े हैं। नई सेल्टोस को ADAS (एडवांस्ड ड्राइवर असिस्टेंस सिस्टम) फीचर से लैस किय है। साथ ही इसमें पैनोरमिक सनरूफ,डुअल जोन ऑटोमैटिक एसी और 10.25 इंच के डुअल पैनोरमिक डिस्प्ले समेत कई ऐसे फीचर्स जोड़े गए हैं।
1.5 लीटर टर्बो पेट्रोल इंजन बनाता दमदार
गौरतलब है कि कंपनी ने क्रमशः 115PS और 116PS आउटपुट के साथ 1.5-लीटर पेट्रोल और डीजल इंजन को बरकरार रखा है। साथ ही 2023 किआ सेल्टॉस फेसलिफ्ट में नया 1.5 लीटर टर्बो पेट्रोल इंजन के साथ हाई-एंड मॉडल और जीटी लाइन के लिए सात स्पीड वाले डुअल-क्लच ट्रांसमिशन (डीसीटी) गियरबॉक्स पेश कर रही है।
Updated on:
4 Jul 2023, 3:33 PM IST
Published on:
4 Jul 2023, 3:32 PM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.