7 नवंबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Fortuner को धूल चटाने आ रही है महिंद्रा की नई SUV, फीचर्स जानकर रह जाएंगे हैरान

महिंद्रा अलटोरस ( Mahindra Alturas ) बेहतरीन एसयूवी 26 नवंबर को लॉन्‍च की जा सकती है। यहां जानें कैसी होगी ये एसयूवी।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Sajan Chauhan

•

Updated: 4 Nov 2018, 10:45 AM IST

 Mahindra Alturas

Fortuner को धूल चटाने आ रही है महिंद्रा की नई SUV, फीचर्स जानकर रह जाएंगे हैरान

देश की जानी-मानी ऑटोमोबाइल कंपनी महिंद्रा जल्द ही अपनी बेहतरीन एसयूवी महिंद्रा अलटोरस ( Mahindra Alturas ) जल्द ही लॉन्च करने जा रही है। मिली जानकारी के अनुसार, ये एसयूवी 26 नवंबर को लॉन्‍च की जा सकती है। आइए जानते हैं कैसी होगी ये एसयूवी और कैसे होंगे इसके फीचर्स।

महिंद्रा ने इस एसयूवी का एक अलग नाम Alturas रखा है जो कि लेटेस्ट जनरेशन SsangYong rexton SUV पर बेस्ड है। इस एसयूवी को बिल्कुल नया लुक दिया गया है जो कि नई Rexton जैसा ही लगता है। इस एसयूवी के ग्रिल को महिंद्रा वाला लुक दिया गया है। इस एसयूवी के फ्रेम कंस्‍ट्रक्‍शन में काफी बदलाव किए गए हैं और इसे अपग्रेड किया गया है। महिंद्रा की इस एसयूवी को नए फ्लैगशिप मॉडल के तौर पर पेश किया गया है।

इंजन और पावर
इंजन और पावर की बात की जाए तो इस एसयूवी में 2.2 लीटर का डीजल इंजन दिया जाएगा जो कि 180.5 एचपी की पावर और 450 न्यूटन मीटर का टार्क जनरेट करेगा। इस एसयूवी को 7 स्पीड ऑटोमेटिक और मैनुअल गियरबॉक्स ऑप्शन के साथ बाजार में उतारा जाएगा।

महिंद्रा की इन नई एसयूवी को दो अलग-अलग वेरिएंट में लॉन्च किया जाएगा। पहला लोअर वेरिएंट जी2 ट्रिम जो कि फुली लोडेड और 2व्हील ड्राइव होगा। दूसरा वेरिएंट जी4 जो कि 4व्हील ड्राइव होगा। मिली जानकारी के अनुसार पता चला है कि महिंद्रा अलटोरस इस एसयूवी को फाइनल नाम दिया है। Alturas का अर्थ ऊंचाई होता है और महिंद्रा इस एसयूवी के जरिए कंपनियों को नई ऊंचाईयों पर लेकर जाना चाहती है।

ये भी पढ़ें- Audi को भी धूल चटा रही है भारत की ये सबसे सस्ती Sedan, 1 लीटर में देती है 28.09 किमी का माइलेज

इन एसयूवी से हो सकता है मुकाबला
बाजार में लॉन्च होने के बाद महिंद्रा की इस एसयूवी का मुकाबला टोयोटा फॉर्च्यूनर और फोर्ड एंडेवर से हो सकता है।

कीमत
कीमत की बात की जाए तो इस एसयूवी की कीमत के बार में लॉन्चिंग के बाद ही पता चलेगा।