भारत की सबसे बड़ी ऑटोमोबाइल कंपनियों में महिंद्रा ऑटोमोटिव (Mahindra Automotive) का नाम भी शामिल है। पूरे देश में महिंद्रा की गाड़ियों को काफी पसंद किया जाता है। शुद्ध रूप से भारत में बनने वाली महिंद्रा की गाड़ियाँ शानदार होने के साथ ही पावरफुल भी होती हैं। कंपनी के लाइनअप की सभी गाड़ियाँ बेहतरीन हैं और इनमें महिंद्रा स्कॉर्पिओ क्लासिक (Mahindra Scorpio Classic) भी एक है। इस कार की शानदार पॉपुलैरिटी है और लोग इसे ड्राइव करना काफी पसंद करते हैं। पर अब जल्द ही इसे खरीदना लोगों के लिए पहले से ज़्यादा महंगा होने वाला है।