चलिए आपको बताते हैं महिन्द्रा के इस कार के पापुलैरिटी के पीछे क्या कारण है। आपको मालूम हो कि XUV300, को भारतीय बाजार के लिए रीडिजाइन किया गया है। इस सेगमेंट में इस SUV का व्हीलबेस सबसे ज्यादा है। इस SUV में ग्राहकों को कुछ फंकी फीचर्स जैसे- डुअल-टोन थीम के साथ फ्लोटिंग रूफ भी दिए गए हैं। साथ ही इसमें 17-इंच के अलॉय व्हील्स भी दिए गए हैं, जो इसे प्रीमियम लुक देते हैं।