प्रीमियम स्पोर्ट्स यूटिलिटी व्हीकल में महिंद्रा एक्सयूवी 500 (Mahindra XUV500) जीप कंपास (Jeep Compass) को कड़ी टक्कर दे रही है और आगे बनी हुई है। जुलाई 2017 में कंपास की लगभग 22,784 यूनिट्स बेची गई हैं और इसी दौरान महिंद्रा एक्सयूवी 500 की कुल 25,488 यूनिट्स बेची गईं जो कि कंपास से 2700 यूनिट्स ज्यादा थीं।