कीमत में हुआ इजाफा- नए सेफ्टी फीचर्स के जुड़ने के बाद कार की कीमत में जरूर इजाफा हुआ है। नई Celerio की कीमत में 3,000 से 15,000 रुपये तक की बढ़ोतरी की गई है। वहीं Celerio X की कीमत में 4,000 रुपये से 15,000 रुपए का इजाफा हुआ है। सबसे ज्यादा बढ़ोतरी Celerio के CNG वेरियंट्स में की गई है। VXI वेरियंट की कीमत 15,000 और VXI(O) की कीमत में 7,000 रुपये का इजाफा किया गया है। कीमतों में बढ़ोत्तरी होने के बाद नई Celerio की शुरुआती कीमत 4.31 लाख (एक्स शोरूम) और Celerio X (एक्स शोरूम) का शुरुआती कीमत 4.80 लाख रूपए हो गई है।