
मात्र 5000 रूपए में बुक हो रही है maruti की ये शानदार कार, 1 लीटर में चलेगी 27 किमी
नई दिल्ली: मारुति सुजुकी ने अपना नया डीजल इंजन लाने की कवायद पूरी कर ली है। Ciaz के डीजल वेरिएंट के साथ ये डीजल इंजन मार्केट में दस्तक देगा। कंपनी ने इसकी बुकिंग लेना भी शुरू कर दिया है। इसे 5,000 रुपए का टोकन अमाउंट देकर नेक्सा डीलरशिप से बुक किया जा सकता है।
हालांकि ऑफिशियली मारुति सुजुकी ने इसके बारे में अभी तक कोई जानकारी नहीं दी, लेकिन कयास लगाए जा रहे हैं कि मारुति सुजुकी का नया 1.5 लीटर का डीजल इंजन 100PS का पावर और 250Nm का टॉर्क प्रोड्यूस करेगा। यह इंजन 6 स्पीड मैनुअल ट्रांसमिशन से लैस होगा।
वहीं माइलेज की बात करें तो मारुति के नए डीजल इंजन की फ्यूल एफिशिएंसी 25-27 kmpl तक हो सकती है। इसमें कंपनी ने SHVS (सुजुकी की स्मार्ट हाइब्रिड व्हीकल) माइल्ड हाइब्रिड टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल किया गया है।
आपको बता दें कि मारुति सुजुकी का नया 1.5 लीटर डीजल इंजन होंडा सिटी के डीजल इंजन से ज्यादा पावरफुल होगा, लेकिन इसमें हुंडई वरना के 1.6 लीटर डीजल इंजन से कम पावर होगी जो 128PS का पावर प्रोड्यूस करता है।
कीमत- कीमत की बात करें तो नए डीजल इंजन के आने के बाद कीमत में 20000 रूपए का इजाफा हो सकता है। वर्तमान में मारुति सुजुकी सियाज की कीमत 9.19 से 10.97 लाख रुपए तक है। जिसका मुकाबला होंडा सिटी ( कीमत 11.1 लाख से 13.99 लाख) और हुंडई वरना (कीमत 9.5 लाख से 13.02 लाख रुपए) से है। उम्मीद की जा रही है कि यह इंजन ज्यादा पावरफुल होगा साथ ही BS6 एमिशन नॉर्म्स को भी फॉलो करेगा।
Published on:
7 Feb 2019, 12:25 PM IST
बड़ी खबरें
View Allकार
ऑटोमोबाइल
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.