
मारुति का धाकड़ ऑफर, इन कारों पर मिल रहा है 72,500 का डिस्काउंट
नई दिल्ली : ऑटोमोबाइल सेक्टर के लिहाज से 2018 को बेहद शानदार कहा जा सकता है। पूरे साल कई सारी कारें लॉन्च हुईं उनमें से कुछ कारों को लोगों ने काफी पसंद किया। अब साल के अंत में कस्टमर्स को रिझाने के लिए देश की सबसे बड़ी कार कंपनियों में से एक मारुति अपनी कारों पर शानदार डिस्काउंट दे रही है। तो चलिए आपको बताते हैं कि इनमें कौन सी कारें हैं।
Alto 800-
मारुति की इस कार को अगर देश की कार माना जाए तो गलत नहीं होगा। मारुति की ऑल्टो पर कंपनी 55,100 रूपए का डिस्काउंट दे रही है। जिसमें 20000 रूपए का कैश डिस्काउंट और 30000 रूपए का एक्सचेंज ऑफर शामिल है। लेकिन 7 साल से ज्यादा पुरानी होने पर एक्सेंचज बोनस 20000 ही मिलेगा। इसके अलावा कंपनी 5100 रुपए का कार्पोरेट बोनस भी दे रही है।
Wagon R- 2019 में मारुति Wagon R नया वर्जन लाने वाली है। लेकिन उससे पहले कंपनी मिडिल क्लास फैमिलीज की फेवरेट इस कार पर शानदार डिस्काउंट दे रही है। यानि अगर आप वैगन आर लेने का सोच रहे हैं तो ये बेस्ट मौका है। मारुति अपनी इस कार पर 77,100 रूपए का डिस्काउंट दे रही है। जिसमें पेट्रोल वर्जन पर 30000 रूपए का कैश डिस्काउंट और सीएनजी वर्जन पर 25000 रूपए का कैशडिस्काउंट मिल रहा है। इसके अलावा कंपनी ऑटोमैटिक वेरिएंट्स पर 35000एक्सचेंज ऑफर और 30000 रुपए का एक्सेचेंज बोनस मिल रहा है। 7 साल से ज्यादा पुरानी होने पर एक्सेंचज बोनस 10000 रुपए कम हो जाएगा। इसके अलावा कंपनी 5100 रुपए का कार्पोरेट बोनस भी दे रही है।
Dzire-
Maruti Dzire भारत में बिकने वाली बेस्ट सेलिंग सेडान कार है। मारुति अपनी इस सेडान कार पर 72,100का डिस्काउंट दे रही है। इस ऑफर के तहत कंपनी Dzire के पेट्रोल वेरिएंट पर 62,500 का डिस्काउंट मिल रहा है, जबकि स्पेशल एडीशन पर 32,500 रुपए । वहीं डीजल वर्जन पर पूरे 72,100 रुपए का डिस्काउंट मिल रहा है। डीजल वर्जन के स्पेशल वेरिएंट पर भी पेट्रोल के बराबर डिस्काउंट मिल रहा है। इसके अलावा 30000 रूपए का एक्सचेंज ऑफर शामिल है। लेकिन 7 साल से ज्यादा पुरानी होने पर एक्सेंचज बोनस 20000 ही मिलेगा।
Published on:
21 Nov 2018 01:01 pm
बड़ी खबरें
View Allकार
ऑटोमोबाइल
ट्रेंडिंग
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.
