नई दिल्ली: भारत में मारुति गाड़ी को पसंद करने वालों की कमी नहीं है। हजारों लाखों लोगों का कार का सपना मारुति ने पूरा किया है। मारुति की गाड़ियां सिर्फ सड़क पर अच्छा काम करती हैं, इसीलिए लोग मारुति कार को पसंद करते हैं। इसके अलावा एक और कारण है जिसकी वजह से लोग इस कार कंपनी के दीवाने हैं वो है अपने ग्राहकों का ध्यान। ऐसा नहीं है कि मारुति सर्विसिंग या प्रोडक्ट के मामले में ही ध्यान रखती है बल्कि सड़क पर चलने वालों के प्रति मारुति अपनी जिम्मेदारी समझती है।