चुनिंदा राज्यों में होगी बिक्री- आपको बता दें कि इन दोनों वेरियंट की बिक्री दिल्ली-एनसीआर, गुजरात, मुंबई, पुणे, आंध्र प्रदेश, उत्तर प्रदेश और मध्य प्रदेश के उन हिस्सों में की जाएगी, जहां सीएनजी इंफ्रास्ट्रक्चर उपलब्ध है। कंपनी के कार्यकारी निदेशक (सेल्स ऐंड मार्केटिंग) आरएस कलसी का कहना है कि, ‘वैगनआर एस-सीएनजी उपभोक्ताओं को पुरानी सीएनजी वैगनआर की तुलना में ईंधन की 26 प्रतिशत अधिक बचत देगी। इसमें बेहतर टेक्नॉलजी का इस्तेमाल किया गया है और यह विश्वसनीय व पर्यावरण के अनुकूल है।’