साइड मिरर कैमरा और लाइट्स- लेन बदलने के दौरान कई लोगों को दिक्कत होती है लेकिन कंपनी ने साइड मिरर कैमरा देकर इस दिक्कत को भी हल कर दिया है।आपको मालूम हो कि साइड मिरर की जगह कैमरा का फीचर हाल ही में AUDI ने अपनी नई एसयूवी में दिया है। लेन वाच सिस्टम कैमरे से फीड लेकर 7 इंच के टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट स्क्रीन पर दिखाएगा जिससे लेना आसानी से बदल सकते हैं। साइड मार्कर लाइट्स असल सेफ्टी लाइट्स हैं, जो आगे और पीछे की तरफ दी गई है। इसकी वजह से कोहरे में और हल्के अंधेरे में वाहनों को आसानी से देख सकते हैं।