SBA-2 हेलमेट की विजिबिलिटी की बात करें तो दिन के समय तो इससे साफ दिखता ही है, इसके साथ ही इसमें नाइट विजिन टेक्नोलॉजी का भी इस्तेमाल किया गया है जिससे रात के समय में कम रोशनी में भी आपको दूर-दूर तक सड़कों पर आसानी से दिखाई दे सकता है। इतना ही नहीं, हेलमेट का वाइजर इस तरह बनाया गया है कि आप आसानी से साइड में भी देख सकते हैं, जो कि आमतौर पर दूसरे हेलमेट्स में नहीं होता है। आउटर वाइजर की बात करें तो इसमें गोल्ड, ग्रीन और रेन्बो कलर दिया गया है, जो कि बेहतर दृश्यता देता है। दूसरे वाइजर (चश्मे) की बात करें तो इसमें गोल्ड, ब्लू, रेन्बो और सिल्वर जैसे चार अलग-अलग रंगों की इरीडियम कोटिंग की गई है।