जेन की सबसे अच्छी खासियत ये थी कि इसे दोबारा बेचने पर कीमत अच्छी मिल जाती है। कंपनी ने कुछ सालों पहले इसका प्रोडक्शन बंद कर दिया था और अब कंपनी इसे नए अवतार में पेश करेगी। ठीक ऐसा ही कंपनी ने बलेनो को 2002 में बंद करके किया था। अब दोबारा नए अवतार में आने के बाद बलेनो (Baleno) मारुति सुजुकी की सबसे ज्यादा बिकने वाली कार साबित हुई है। मिली जानकारी के अनुसार, मारुति सुजुकी आने वाले वर्षों में खुद को ऑटोमोबाइल बाजार में सबसे आगे रखना चाहती है, जिसके लिए अपनी पुरानी पसंदीदा कार जेन को वापसी लाएगी।