29 अक्टूबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Maruti Alto के बजाय लोग जमकर खरीद रहे हैं ये किफायती कार! देती है 32Km का शानदार माइलेज और कीमत है इतनी

Maruti Wagon R इंडियन मार्केट में टॉल ब्वॉय के नाम से मशहूर है। ये कार बेहतर माइलेज के साथ ही आकर्षक स्पेस भी प्रदान करती है, उंचाई ज्यादा होने के कारण हेडरूम भी काफी अच्छा मिलता है। ये कार पेट्रोल और CNG दोनों वेरिएंट्स में आती है, जिससे ये कार माइलेज के मामले में सबसे आगे है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Ashwin Tiwary

•

Updated: 10 Feb 2022, 6:48 PM IST

maruti_wagon_r_beats_alto-amp.jpg

Maruti Suzuki WagonR

Maruti Wagon R Beats Alto: इंडियन कस्टमर्स के बीच एंट्री लेवल कारों की डिमांड सबसे ज्यादा देखने को मिलती है, अब तक इस सेग्मेंट में Maruti की सबसे सस्ती कार Alto का दबदबा रहा है। लेकिन अब इस छोटी कार की मांग कम होती दिख रही है। बीते जनवरी महीने की सेल्स चार्ट रिपोर्ट के अनुसार मारुति अल्टो कंपनी की बेस्ट सेलिंग लिस्ट से काफी निचले पायदान पर पहुंच चुकी है और नंबर वन की पोजिशन पर Maruti Wagon R ने कब्जा जमाया है। मारुति वैगनआर न केवल कंपनी की बल्कि देश की बेस्ट सेलिंग कार बनी है।


यदि बिक्री के आंकड़ों पर गौर करें तो कंपनी ने बीते जनवरी महीने में Maruti Wagon R के कुल 20,334 यूनिट्स की बिक्री की है, जो कि पिछले साल के इसी महीने के 17,165 यूनिट्स के मुकाबले 18% ज्यादा है। वहीं दूसरे पायदान पर Swift रही है और इस दौरान कंपनी ने इस कार के कुल 19,108 यूनिट्स की बिक्री की है, जो कि पिछले साल 17,180 यूनिट्स थी। मारुति डिजायर कुल 15,125 यूनिट्स के साथ तीसरे पोजिशन पर और इस दौरान Alto महज 12,342 यूनिट्स के साथ चौथी सबसे ज्यादा बेची जाने वाली कार रही।

ऑल्टो की बिक्री में भारी कमी देखने को मिल रही है, इसका सबसे बड़ा कारण ये है कि कंपनी ने इसे लंबे समय से कोई अपडेट नहीं दिया है। बीते साल 2019 में इसके फेसलिफ्ट मॉडल को पेश किया गया था, और अब इसके नेक्स्ट जेनरेशन मॉडल पर काम किया जा रहा है, जिसे कई अलग-अलग मौकों पर टेस्टिंग के दौरान देखा भी गया है।

लोगों को क्यों पसंद आ रही है Maruti Wagon R:

Maruti WagonR अभी भी लोगों के बीच ख़ासी लोकप्रिय है। ये हैचबैक कार भी कुल 3 वेरिएंट्स में कंपनी फिटेड CNG किट के साथ आती है। ये कार दो पेट्रोल इंजन (1 लीटर और 1.2 लीटर) के साथ CNG किट के साथ भी उपलब्ध है। 5-स्पीड मैनुअल और ऑटोमेटिक गियरबॉक्स से लैस इसका पेट्रोल वेरिएंट 20 से 21 किलोमीटर प्रतिलीटर और सीएनजी वेरिएंट 32 किलोमीटर प्रतिकिलोग्राम तक का माइलेज देता है।

यह भी पढें: जमकर बिक रही है ये सस्ती SUV, बिक्री में पूरे 374% का इजाफा

जहां तक फीचर्स की बात है तो इसमें एंड्रॉइड ऑटो और ऐप्पल कारप्ले के साथ 7 इंच का टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम, मैनुअल एसी, सभी चार पावर विंडो, कीलेस एंट्री और स्टीयरिंग-माउंटेड ऑडियो और कॉलिंग कंट्रोल मिलते हैं। मारुति वैगन आर में सेफ्टी का भी बखूबी ध्यान दिया गया है, इसके सेफ्टी किट में डुअल फ्रंट एयरबैग, एबीएस के साथ ईबीडी और रियर पार्किंग सेंसर शामिल हैं। बाजार में यह कार मुख्य रूप से टाटा टियागो, हुंडई सैंट्रो, डैटसन गो और मारुति सुजुकी सेलेरियो को टक्कर देती है। इसकी कीमत 4.93 लाख रुपये से लेकर 6.45 लाख रुपये के बीच है।