जब भी हम नई कार लेते हैं तो हमेशा टेंशन रहती है कि इसका नयापन कब तक बरकरार रहेगा। जी हां सड़कों पर उड़ने वाली धूल, तेज धूप और बारिश का असर कार की बॉडी पर होने लगता है और कार कम समय में ही पुरानी लगने लग जाती है। अब कार खरीदी है तो बाहर चलेगी भी, क्योंकि इसे घर में छुपा कर तो रखा नहीं जा सकता है। अब आपको अपनी कार की बिल्कुल भी टेंशन लेने की जरूरत नहीं है, क्योंकि आज हम आपको कार को लंबे समय तक नया रखने का खास तरीका बता रहे हैं।