8 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

मात्र 3.89 लाख रुपये की कीमत के साथ लॉन्च हुई नई सेंट्रो, यहां जानें सबकुछ

भारत में नई हुंडई सेंट्रो को आज यानी 23 अक्टूबर को लॉन्च कर दिया गया है। यहां जानें कैसी है ये नई सेंट्रो कार और कैसे हैं इसके फीचर्स।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Vinay Saxena

•

Updated: 23 Oct 2018, 1:49 PM IST

New Hyundai Santro

मात्र 3.89 लाख रुपये की कीमत के साथ लॉन्च हुई नई सेंट्रो, यहां जानें सबकुछ

साउथ कोरिया की जानी-मानी ऑटोमोबाइल कंपनी हुंडई ने अपनी बेहतरीन कार नई हुंडई सेंट्रो को आज लॉन्च कर दिया गया है। नई हुंडई सेंट्रो की बुकिंग 8 अक्टूबर से शुरू हुई थी और भारत में लोगों ने इसकी बुकिंग करके नए रिकॉर्ड कायम कर दिए हैं। आइए जानते हैं कैसी है ये नई सेंट्रो कार और कैसे हैं इस कार के दमदार फीचर्स।

इंजन और पावर
इंजन और पावर की बात की जाए तो इस कार में 1.1 लीटर का 3 सिलेंडर वाला पेट्रोल इंजन दिया जाएगा जो कि 69 बीएचपी की पावर और 99 न्यूटन मीटर का टार्क जनरेटट करेगा। वहीं इसका सीएनजी वेरिएंट 57 बीएचपी की पावर और 77 न्यूटन मीटर का टार्क जनरेट करेगा। इस कार में 5 स्पीड मैनुअल और ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन का ऑप्शन दिया जाएगा। आई 10 वाले प्लेटफॉर्म पर बनाई गई नई हुंडई सेंट्रो टॉलबॉय लुक पर तैयार की गई है और ये पहले के मुकाबले 60 मिमी छोटी है।

फीचर्स
फीचर्स की बात की जाए तो इस नई सेंट्रो में ड्यूल टोन थीम डैशबोर्ड, 7 इंच का टचस्क्रीन इन्फोटेनमेंट सिस्टम, मिरर लिंक, वॉयस कमांड्स, एपल कार प्ले, एंड्रॉयड ऑटो सपॉर्ट, शॉर्टकट-की, बड़े एसी वेंट्स, वार्निंग लाइट बटन, बड़े टेकोमीटर, एक स्पीडोमीटर, क्रोनोग्राफ स्टाइल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर, मोनोक्रोमेटिक मल्टी-इन्फो डिस्प्ले, स्टीयरिंग व्हील, यूएसबी पोर्ट, बड़ा ग्लव बॉक्स दिया जा सकता है। हुंडई सेंट्रो को 1998 में पहली बार लॉन्च किया गया था और ये कार लॉन्चिंग के बाद से बंद होने तक सबसे ज्यादा बिकने वाली कारों की लिस्ट में शामिल रही थी। अब इस कार का थर्ड जनरेशन मॉडल भारत में लॉन्च किया जाना है।

माइलेज
माइलेज की बात की जाए तो ये कार पेट्रोल वेरिएंट में 20.3 किमी प्रति लीटर का माइलेज देती है और सीएनजी वेरिएंट में 30.5 किमी प्रति किलो का माइलेज देती है।

इन कारों से होगा मुकाबला
बाजार में लॉन्च होने के बाद इस कार का मुकाबला टाटा टियागो, मारुति सुजुकी वैगनआर , मारुति सुजुकी सेलोरियो और मारुति सुजुकी आॅल्टो जैसी कारों से होने वाला है।

कीमत
कीमत की बात की जाए तो नई हुंडई सेंट्रो की शुरुआती एक्स शोरूम कीमत लगभग 3.89 लाख रुपये है।