अग्रवाल के हालिया दावों के अनुसार, हम यह भी उम्मीद करते हैं कि ओला की आगामी इलेक्ट्रिक कार की टॉप स्पीड 200 किमी / घंटा होगी और ये कार महज 6 सेकेंड में ही 0 से 100 किलोमीटर प्रतिघंटा तक की रफ़्तार पकड़ सकती है। इस कार को कंपनी अलग-अलग वेरिएंट में पेश की जाएगी। इसमें एक बजट संस्करण, एक लंबी दूरी का संस्करण और दो इलेक्ट्रिक मोटर्स के साथ एक परफॉर्मेंस वेरिएंट भी होगी। कंपनी इस कार को ऑल-व्हील-ड्राइव सिस्टम के साथ भी बाजार में उतार सकती है।
मिलेंगे ये ख़ास फीचर्स:
हालांकि किसी भी टीज़र से ओला इलेक्ट्रिक कार के इंटीरियर का खुलासा नहीं हुआ है, हम उम्मीद करते हैं कि आने वाली ओला इलेक्ट्रिक कार के केबिन को एडवांस फीचर्स से लैस किया जाएगा। ओला इलेक्ट्रिक कार का इंटीरियर कनेक्टेड कार टेक, एडवांस्ड ड्राइवर असिस्टेंस सिस्टम (एडीएएस) और बहुत कुछ जैसी तकनीक से भरा होगा। इसमें ADAS के साथ क्रूज कंट्रोल, लेन-कीपिंग असिस्ट, ऑटो इमरजेंसी ब्रेकिंग, ब्लाइंड-स्पॉट डिटेक्शन, क्रॉस-ट्रैफिक अलर्ट, पैदल यात्री का पता लगाने के लिए सेंसर, रोड साइन जैसे फीचर्स दिए जा सकते हैं।