ह्युंडई की सैंट्रो उन कारों में से है जिसका लोग बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। दरअसल ये कार मिडिल क्लास को ध्यान में रख कर बनाई गई है। हैंचबैक कारों में एंट्री लेवल की ये कार 3.50 लाख रू की कीमत में मिलेगी और खबरों की मानें तो ये कार सितंबर में लॉन्च हो सकती है। सस्ती कार की चाहत रखने वाले लोग इस कार का इंतजार कर रहे हैं।इस कार में 1.0 लीटर, 3 सिलिंडर पेट्रोल इंजन दिया जाएगा जो 69 ps की पावर देगा। इसमें 5 स्पीड मैन्युअल और एएमटी का विकल्प भी दिया जा सकता है।