2016 में ऑटो एक्सपो में इस बाइक को शोकेस किया गया था। कंपनी अब इस बाइक को लॉन्च करने जा रही है। इस बेहतरीन बाइक में कंपनी ने 500 सीसी की क्षमता का दमदार इंजन प्रयोग किया है जो कि बाइक को 47 बीएचपी की पॉवर, 45 एनएम का टॉर्क प्रदान करती है।इस बाइक में कंपनी ने 6-स्पीड ट्रांसमिशन गियर बॉक्स को भी शामिल किया है। कंपनी ने अपनी टीआरके 502 को बेहद ही शानदार लुक दिया है। इसमें बाइक में एडजेस्टेबल विंड स्क्रीन, स्पलिट सीट, 320 एमएम का डिस्क, 17 इंच का एलॉय व्हील प्रदान किया है।