कंपनी ने नई टाटा टिएगो एनआरजी को एक बेहद ही खास डिजाइन दिया है, इसे बल्की और मशक्यूलर बॉडी ट्च दिया गया है जिससे ये कार और भी बोल्ड नजर आती है। देखने में ये किसी अर्बन टफरोड़र की तरह दिखती है। टाटा टिएगो एनआरजी में रफ बॉडी क्लैडिंग, स्कीड प्लेट्स का प्रयोग किया गया है जो कि इसे अपने सेग्मेंट में और भी यूनिक बनाते हैं।