
नए अवतार में आई Volkswagen की ये तीन कारें, सुपरकारों को मिलेगी कड़ी टक्कर
जर्मनी की जानी-मानी कार निर्माता कंपनी फॉक्सवैगन ने अपनी तीन बेहतरीन कार पोलो, एमियो और वेंटो का नया कनेक्ट एडिशन भारत में लॉन्च किया है। भारत में इन तीनों कारों को पहले से काफी पसंद किया जाता है और अब नए वेरिएंट से इसकी बिक्री बढ़ सकती है। आइए जानते हैं कैसी हैं ये तीन नई कार और कैसे हैं इनके फीचर्स।
फॉक्सवैगन ने इन तीनों कारों के नए एडिशन को कई बेहतरीन फीचर्स से लैस किया है, इनमें खास कनेक्टिविटी सिस्टम होगा। इस सिस्टम से ड्राइवर के ड्राइविंग के अंदाज का पता चला सकते हैं और कार की सभी गतिविधियों जैसे कार के ट्रिप, शेयर लोकेशन और फ्यूल कॉस्ट पर भी ध्यान रख सकते हैं। नए फीचर्स की बात की जाए तो इन कारों में स्मार्ट कनेक्ट, स्मार्ट फोन को एप से कनेक्ट, कार्बन की फिनिशिंग में ओवीआरएमएस, ग्लॉस ब्लैक रूफ , 16 इंच ग्रे एलॉय व्हील, ग्लोसी रूफ, साइड फॉयल, मून स्टोन कलर्ड रेडियो, ग्लॉवबॉक्स लाइट, रियर यूएसबी चार्जिंग पोर्ट, ड्यूल फ्रंट साइड एयरबैग्स जैसे फीचर्स दिए गए हैं।
इंजन और पावर की बात की जाए तो फॉक्सवैगन पोलो में सीसी का इंजन दिया गया है जो कि बीएचपी की पावर और न्यूटन मीटर का टार्क जनरेट करता है। कीमत की बात की जाए तो पोलो की एक्स शोरूम कीमत लगभग 5.55 लाख से 9.39 लाख रुपये तक है।
इंजन और पावर की बात की जाए तो इस फॉक्सवैगन एमियो में सीसी का इंजन दिया गया है जो कि बीएचपी की पावर और न्यूटन मीटर का टार्क जनरेट करता है। कीमत की बात की जाए तो एमियो की एक्स शोरूम कीमत लगभग 5.65 लाख से 9.99 लाख रुपये तक है।
इंजन और पावर की बात की जाए तो फॉक्सवैगन वेंटो में सीसी का इंजन दिया गया है जो कि बीएचपी की पावर और न्यूटन मीटर का टार्क जनरेट करता है। कीमत की बात की जाए तो वेंटो की की एक्स शोरूम कीमत लगभग 8.38 लाख से 14.02 लाख रुपये तक है।
Published on:
13 Oct 2018 03:26 pm
बड़ी खबरें
View Allकार
ऑटोमोबाइल
ट्रेंडिंग
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.
