नई दिल्ली: ये साल ब्रिटेन वासियों के लिए बेहद ख़ास है क्योंकि इस साल यहां पर Porsche की लोकप्रिय कार Macan को लॉन्च किया जा रहा है जिसके बाद यहां के ग्राहक इस शानदार कार को खरीद पाएंगे। बता दें कि इस कार को 4 साल पहले ही लॉन्च कर दिया गया था लेकिन ब्रिटेनवासी अब इस कार को खरीदकर उसे चला सकेंगे। बता दें कि ब्रिटेन में इस कार का सिर्फ पेट्रोल वैरियंट लॉन्च किया जाएगा ऐसे में डीजल वैरियंट खरीदने के इच्छुक ग्राहकों को थोड़ा इंतजार करना पड़ सकता है।