16 नवंबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

बाइक चलाने वालों को Reliance का बड़ा तोहफा, एक्सीडेंट होने पर बचा लेगी ये सेफ्टी किट

रिलायंस ने अपने कर्मचारियों को 'रिलायंस कवच' देने का ऐलान किया है। इस मुद्दे पर इतनी गंभीरता तो सरकार ने भी नहीं दिखाई जितनी रिलांयस इंडस्ट्री ने अपने कर्मचारियों के लिए दिखाई है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Sajan Chauhan

•

Updated: 14 Jul 2018, 11:31 AM IST

BIKE

बाइक चलाने वालों को एक्सीडेंट से बचाएगा ये मुकेश अंबानी का ये सेफ्टी किट, जानें कितनी है कीमत

भारत में सबसे ज्यादा सड़क हादसे होते हैं ये आंकड़े दुनिया के किसी भी देश के मुकाबले काफी ज्यादा है। सरकार चाहे कितने भी नियम-कानून क्यों न बना लें, लेकिन कुछ हादसे हो ही जाते हैं। कई बार बरसात में सड़के खराब हो जाती हैं और जिसकी वजह से दुपहिया वाहनों के हादसे सबसे ज्यादा बढ़ जाते हैं। इन हादसों को रोकने के लिए सराकर बहुत काम कर रही है, लेकिन हालातों में सुधार धीरे-धीरे ही हो पाएंगे।

ये भी पढ़ें- 1 बार चार्ज होकर 400 किमी दौड़ेगी ये इलेक्ट्रिक बाइक, बिना चाबी के भी हो जाएगी स्टार्ट

इन सड़क पर होने वाले हादसों को लेकर रिलायंस इंडस्ट्री के मालिक मुकेश अंबानी ने अपने कर्मचारियों की सेफ्टी को ध्यान में रखते हुए एक बड़ कदम उठाया है। इस मुद्दे पर इतनी गंभीरता तो सरकार ने भी नहीं दिखाई जितनी रिलांयस इंडस्ट्री ने अपने कर्मचारियों के लिए दिखाई है।

ये भी पढ़ें- बॉलीवुड में नाकामयाब हुए इस एक्टर के पास हैं ऐसी महंगी कारें, जिन्हें खरीदने का सपना आज भी सलमान खान देखते हैं

रिलायंस ने अपने कर्मचारियों को 'रिलायंस कवच' देने का ऐलान किया है। अब आप सोच रहे होंगे कि ये रिलायंस कवच क्या है? तो हम आपको इस रिलायंस कवच के बारे में पूरी तरह से जानकारी देने जा रहे हैं। ये रिलायंस कवच सड़क दुर्घटना में दुपहिया वाहन चालक की सेफ्टी करता है, ये सेफ्टी कैसे करता है इसकी पूरी जानकारी भी हम आपको आज देंगे। ये एक सेफ्टी किट है, जिसके अंदर डीओटी सर्टिफाइड हेलमेट, कोहनियों की सेफ्टी के लिए गार्ड, घुटनों की सेफ्टी के लिए गार्ड, कंधों और ऊपरी शरीर की सेफ्टी के लिए जैकेट और हथेलियों के लिए मजबूद ग्लब्स मौजूद हैं।

वैसे तो बाजार में इस किट की कीमत लगभग 50 हजार रुपये है, लेकिन रिलायंस इंडस्ट्री इस किट को सिर्फ 12 हजार रुपये में दे रही है। 'रिलायंस कवच' सेफ्टी किट अंतरराष्ट्रीय स्तर की है। रिलांयस इस सेफ्टी किट को खरीदने के लिए बिना ब्याज की किस्त का विकल्प भी दे रही है ताकि ज्यादा से ज्यादा कर्मचारी इसे खरीद पाएं। रिलांयस खुद लोन देकर अपने कर्मचारियों को ये किट उपलब्ध करवाएगी। ये सेफ्टी किट दुपहिया वाहन चालक की सेफ्टी के लिए काफी ज्यादा जरूरी है और रिलायंस के बाद अन्य कंपनियां भी इसे अपने कर्मचारियों को देने का प्लान बना सकती है। रिलायंस इस सेफ्टी किट को अपने 2.5 लाख से ज्‍यादा कर्मचारियों को उपलब्ध करवाएगी।