अगर आप नई गाड़ी खरीदने का प्लान कर रहे हैं तो आपको उससे पहले कुछ बातों को जान लेना चाहिए ताकि खरीदारी के वक्त आप पूरी तरह से जांच परख कर ही कार खरीद पाएं। इंसान बाजार में जाकर कपड़े खरीद कर उन्हें दोबारा बदल सकता है, लेकिन कारों के साथ ऐसा नहीं होता है। जो कार एक बार खरीद ली गई तो उसे लंबे समय तक ही चलाया जाता है, इसलिए पहले से ही ये प्लान कर लें कि आपको किस तरह की गाड़ी चाहिए और उसमें किस तरह के फीचर्स आपकी जरूरतों को पूरा करते हैं। देश और दुनिया की बहुत सी ऑटोमोबाइल कंपनियां ज्यादा से ज्यादा गाड़ियां बेचने के लिए ग्राहकों को अधिक से अधिक ऑफर्स देती हैं। आइए जानते हैं उन तरीकों के बारे में जो आपको एक अच्छी कार खरीदने में मदद करेंगे।