रेनॉल्ट क्विड कस्टमर्स के बीच अपनी एसयूवी जैसी डिजाइन और शानदार फीचर्स, ज्यादा कैबिन स्पेस और किफायती दाम की वजह से यह कार काफी पसंद की जाती है। फीचर्स की बात करें तो क्विड अपने सेगमेंट की पहली कार है, जिसमें 7-इंच का टचस्क्रीन इन्फोटेनमेंट सिस्टम और ऐंड्रॉयड ऑटो और ऐपल कारप्ले के साथ अपडेट किया गया। इसके अलावा इस कार में पूरी तरह से डिजिटल इंस्ट्रूमेंट कंसोल, स्पीड-सेंसिटिव वॉल्यूम कंट्रोल और वन टच लेन इंडिकेटर्स जैसे सेगमेंट फर्स्ट फीचर (इस सेगमेंट में पहली बार) भी हैं।