नई दिल्ली:mahindra xuv300 , महिंद्रा एंड महिंद्रा की पापुलर सब कॉन्पैक्ट suv है। कस्टमर्स से भी इस कार को काफी अच्छा रेस्पॉन्स मिल रहा है। लेकिन इस कार के साथ एक खामी है कि ये कार सिर्फ मैनुअल ट्रांसमिशन में मौजूद है। कस्टमर्स की तरफ से काफी दिनों से इस कार के ऑटोमैटिक वर्जन की डिमांड की जा रही है। कंपनी ग्राहकों की मांग को देखते हुए महिंद्रा एक्सयूवी300 ऑटोमेटिक को लाने जा रही है।