महिंद्रा ने अप्रैल 2019 में 43,721 वाहन बेचे है जबकि अप्रैल 2018 में 48,097 वाहन बेचे गए है, यह 9 प्रतिशत की गिरावट है। कमर्शियल वाहनों की बात करें तो अप्रैल 2019 में 17,321 यूनिट वाहन बेचे गए है जबकि अप्रैल 2018 में 18,963 वाहन बेचे गए थे, यह भी 9 प्रतिशत की गिरावट है। वहीं मई 2019 में महिंद्रा ने 3 प्रतिशत की गिरावट के साथ 45,421 यूनिट वाहन बेचे है जबकि मई 2018 में 46,848 यूनिट वाहन की बिक्री की गयी थी। कंपनी अपने कारों को नए अपडेट के साथ कम कीमत पर उतार रही है ताकि बिक्री में इजाफा हो सके।