ऐसे में एक बात तो साफ़ हो गई है कि हैरियर को ग्राहक खूब पसंद कर रहे हैं। दरअसल टाटा ने हैरियर के डिजाइन को काफी यूनीक बनाया है जिसकी वजह से लोग इसके लुक को पसंद कर रहे हैं। यह टाटा की पहली कार है, जिसमें कंपनी की IMPACT 2.0 डिजाइन लैंग्वेज का इस्तेमाल हुआ है। अन्य फीचर्स की बात करें तो इस कार में फ्लोटिंग रूफ, मोटी क्रोम विंडो अंडरलाइनिंग, बंपर में यूनीक पोजिशन पर लगे बड़े हेडलैम्प दिए गए हैं जो इस कार को प्रीमियम लुक देते हैं।