कितनी गाड़ियाँ बेची?
जनवरी 2023 में भारत में बिकी गाड़ियों की सेल्स रिपोर्ट पर गौर किया जाएं, तो रेनो इंडिया को नुकसान हुआ है। कंपनी के लिए साल का पहला महीना कुछ खास नहीं रहा। रेनो इंडिया ने पिछले महीने देश में सिर्फ 3,008 गाड़ियाँ बेची। रेनो का भारत में लाइनअप ज़्यादा बड़ा नहीं है। कंपनी की सिर्फ 3 गाड़ियाँ भारतीय मार्केट में उपलब्ध हैं। कंपनी की इस समय भारतीय मार्केट में रेनो क्विड (Renault Kwid), रेनो ट्राइबर (Renault Triber) और रेनो काइगर (Renault Kiger) गाड़ियाँ अवेलेबल हैं।