नई दिल्ली: बॉलीवुड और लग्जरी कारों का बड़ा गहरा रिश्ता है। बॉलीवुड के सितारों के लिए महंगी शानदार कारें खरीदना कोई बड़ी बात नहीं है। लेकिन अगर सितारे एक के बाद एक कोई खास कार खरीदें तो इसे क्या कहेंगे आप। जी हां हम बात कर रहे हैं बॉलीवुड के बढ़ते रेंजरोवर प्रेम की, कैटरीना के बाद अब संजू बाबा ने range rover vogue खरीदी है। हालांकि संजय दत्त ने कौन सा वैरिएंट खरीदा है इसका तो पता नहीं चल पाया है लेकिन कयास लगाए जा रहे है कि यह लॉन्ग व्हील बेस वैरिएंट (LWB) है।