दरअसल टाटा ने अपनी एक कार का नाम ही उस एम्प्लाई के नाम पर रख दिया। टाटा सूमो का नाम तो आप सभी ने सुना होगा लेकिन क्या आपको पता है कि इस कार को अपना नाम कैसे मिला। दरअसल टाटा मोटर्स के साथ सुमंत मूलगांवकर ने लगभग 40 सालों तक अलग-अलग पदों पर काम किया। सुमंत कंपनी के लिए बहुत खास थे वो हमेशा कंपनी को आगे बढ़ाने के लिए तत्पर रहते थे। कंपनी में रहते हुए सुमंत मूलगांवकर ने कई ऐसे कार्य और निर्णय लिए जिसके लिएआजभी कंपनी के कर्मचारी और अधिकारी उन्हें याद करते हैं।