
Creta को धूल चटा देगी Suzuki Vitara Series II, लॉन्चिंग से पहले लीक हुए फीचर्स
जापान की जानी मानी ऑटोमोबाइल कंपनी सुजुकी की नई एसयूवी विटारा सीरीज II टेस्टिंग के दौरान देखी गई है। सुजुकी अपनी इस फ्लैगशिप विटारा एसयूवी के मिड-लाइफ अपडेट पर काम कर रही है। आइए जानते हैं कैसी होगी ये एसयूवी और कैसे होंगे इसके फीचर्स।
सुजुकी की इस फ्लैगशिप विटारा एसयूवी की पहली फोटो ऑस्ट्रेलिया में मिली, जिससे पता चला कि ये एसयूवी कैसी हो सकती है। दिखने में ये एसयूवी काफी मारुति सुजुकी की कॉम्पैक्ट एसयूवी विटारा ब्रेजा जैसी लगती है, लेकिन ये एसयूवी सुजुकी के अंतरराष्ट्रीय लाइन अप में भी मौजूद है। इस एसयूवी में नई फ्रंट ग्रिल, नए बंपर, नए एलॉय व्हील, फ्रंट बंपर में फॉक्स ब्रश्ड एल्यूमीनियम बिट्स और डेटाइम रनिंग लाइट जैसी चीजें शामिल की जाएंगी। विटारा एसयूवी के प्री-फेसलिफ्ट वेरिएंट कुछ समय पहले टेस्टिंग के दौरान भारत में देखा गया था।
इंटीरियर
इंटीरियर की बात की जाए तो इस एसयूवी में एक अपडेटेड इंफोटेनमेंट सिस्टम और नए अपहोलस्ट्री दिया जाएगा। इस एसयूवी में ऑटोनोमस इमर्जेंसी ब्रेकिंग रेडार सेंसर जैसे फीचर्स दिए जाएंगे। इस एसयूवी को विटारा सीरीज II कहा जा सकता है।
इंजन और पावर
इंजन और पावर की बात की जाए तो इस एसयूवी में 1.6 लीटर का डीजल इंजन दिया जाएगा जो कि 118 बीएचपी की पावर जनरेट करेगा। 6 स्पीड मैनुअल गियरबॉक्स से लैस इंजन काफी ज्यादा दमदार होगा।
इस कार से होगा मुकाबला
भारत में अगर इस नए मॉडल को लॉन्च किया जाता है तो इसका मुकाबला हुंडई क्रेटा (Hyundai Creta) से हो सकता है।
Published on:
28 Jul 2018 10:32 am
बड़ी खबरें
View Allकार
ऑटोमोबाइल
ट्रेंडिंग
