हर व्यक्ति का अपनी खुद की कार लेने का सपना होता है। और अगर कार पर डिस्काउंट मिले तो इससे ग्राहकों को और भी ज़्यादा खुशी मिलती है। यूँ तो इस साल कई कार निर्माता कंपनियों ने देश में अपनी गाड़ियों की कीमतें बढ़ा दी हैं, पर कुछ कंपनियाँ ग्राहकों को लुभाने के लिए इस समय अपने कुछ चुनिंदा मॉडल्स पर अच्छा डिस्काउंट भी ऑफर कर रही हैं। इन्हीं में से एक देश की सबसे बड़ी कार निर्माता कंपनियों में से एक टाटा मोटर्स (Tata Motors) भी है। टाटा मोटर्स इस समय अपनी दो पॉपुलर एसयूवी पर भारी डिस्काउंट ऑफर कर रही है।