दरअसल इस कार का नाम 'टैमो रेसमो' ( Tamo Racemo ) है और यह एक स्पोर्ट्स कार है जो भारतीय सड़कों को ध्यान में रखकर बनाई गयी है। इस कार में वो सभी फीचर दिए गए हैं जो आमतौर पर किसी भी स्पोर्ट्स कार में पाए जाते हैं, ऐसे में यह कार भारतीय ग्राहकों के लिए किसी तोहफे से कम नहीं है। इस कार के बारे में एक खास बात यह है कि यह देखने में विदेशी कार लैम्बॉर्गिनी जैसी दिखती है लेकिन इसकी कीमत किसी आम भारतीय बजट कार जितनी ही है, तो ऐसे में स्पोर्ट्स कार के शौकीनों के लिए यह कार एक फुल ऑन पैकेज है।