नई दिल्ली: अक्सर देखा जाता है कि कोई भी कार जैसे-जैसे पुरानी हो जाती है उसका क्रेज लोगों में घटता जाता है लेकिन Tata की Tiago के साथ ऐसा नहीं है। 2 साल पहले लॉन्च हुई इस कार का क्रेज लगातार बढ़ता जा रहा है, और अब इस कार ने अपने कंपटीटर्स को पीछे छोड़ते हुए एक नया रिकॉर्ड अपने नाम किया है। दरअसल अगस्त के महीने में इस कार की पूरी 9,277 यूनिट कारें बिकी जो अपने आप में एक रिकॉर्ड है।