
एक्सीडेंट होने पर बड़े से बड़े वाहन को भी मात दे देती हैं भारत की ये सबसे सेफ कारें
अगर आप ऐसी कार खरीदने के बारे में विचार कर रहे हैं जो कि लुक में शानदार होने के साथ-साथ सेफ्टी में भी सबसे आगे हों तो आज हम आपको भारत की 3 ऐसी बेहतरीन कारों के बारे में बता रहे हैं जो कि सबसे ज्यादा सेफ हैं। जी हां नई कार खरीदने जा रह हैं तो इन्हीं में से किसी को चुन सकते हैं आप।
टाटा नेक्सॉन ( Tata Nexon )
इंजन और पावर की बात की जाए तो इस एसयूवी में 1.2 लीटर का रेवोट्रॉन पेट्रोल इंजन दिया गया है जो कि 110 बीएचपी की पावर और 170 न्यूटन मीटर का टार्क जनरेट करता है। इसी के साथ इसमें 1.5 लीटर डीजल इंजन ऑप्शन भी दिया गया है जो कि 110 बीएचपी की पावर और 260 न्यूटन मीटर का टार्क जनरेट करता है। ये एसयूवी ऑटोमैटिक और मैनुअल गियरबॉक्स के ऑप्शन के साथ आती है। ग्लोबल एनसीएपी ने टाटा नेक्सॉन को भारत की सबसे सेफ कार बताया है। कीमत की बात की जाए तो इस एसयूवी की एक्स शोरूम कीमत लगभग 6.16 से 10.59 लाख रुपये है।
वॉक्सवैगन पोलो ( Volkswagen Polo )
इंजन और पावर की बात की जाए तो फॉक्सवैगन पोलो में 1 लीटर का पेट्रोल इंजन है जो कि 72 बीएचपी की पावर और 95 न्यूटन मीटर का टार्क जनरेट करता है। वहीं इसके डीजल वेरिएंट में 1.5 लीटर टीडीआई इंजन दिया गया है जो कि 88 बीएचपी की पावर और 230 न्यूटन मीटर का टार्क जनरेट करता है। वॉक्सवैगन पोलो भारत की पहली ऐसी कार है जिसे ग्लोबल एनसीएपी ने टेस्ट किया था, जिसे सुरक्षित करार दिया है। कीमत की बात की जाए तो फॉक्सवैगन पोलो की एक्स शोरूम कीमत लगभग 5.54 से 9.33 लाख रुपये तक है।
मारुति सुजकी विटारा ब्रेजा ( Maruti Suzuki Vitara Brezza )
इंजन और पावर की बात की जाए तो इस एसयूवी में 1248 सीसी का 4 सिलेंडर वाला डीडीआईएस इंजन दिया गया है जो कि 89 बीएचपी की पावर और 200 न्यूटन मीटर का टार्क जनरेट करता है। 2 व्हील ड्राइव इस गाड़ी में 48 लीटर ईंधन की क्षमता वाला फ्यूल टैंक दिया गया है। ये एसयूवी 5 स्पीड मैनुअल और 5 स्पीड आॅटोमैटिक गियरबॉक्स ऑप्शन के साथ भी उपलब्ध है। ग्लोबल एनसीएपी ने मारुति सुजकी विटारा ब्रेजा को 4 स्टार दिए है। कीमत की बात की जाए तो इस एसयूवी की एक्स शोरूम कीमत लगभग 7.52 से 10.49 रुपये तक है।
Published on:
04 Nov 2018 11:06 am
बड़ी खबरें
View Allकार
ऑटोमोबाइल
ट्रेंडिंग
