नई दिल्ली: पेट्रोल और डीजल के दाम तेजी से बढ़ते जा रहे है जिसकी वजह से कार चलाना और भी महंगा होता जा रहा है, ऐसे में अगर आपको अपनी कार से कुछ किलोमीटर का ही सफर तय करना हो तो ऐसे में आपको आसानी से 400 से 500 रुपये का खर्च आ जाता है। ऐसे में अगर आप सीएनजी कार चलाते हैं तो आपकी जेब पर दबाव नहीं पड़ता है। ऐसे में अगर आप जल्द ही कार खरीदने का मन बना रहे हैं तो हम आपको ऐसी सीएनजी कारों के बारे में बताने जा रहे हैं जिनमें आपको कंपनी फिटेड सीएनजी किट मिल जाता है।