कई लोग कार को डेली कम्यूट के लिए यूज़ करते हैं और हर दिन कार से आना-जाना करते हैं। ऐसे लोगों की कार सही वर्किंग कंडीशन में बनी रहती है। कई लोग ऐसे भी होते हैं जो हर दिन कार नहीं चलाते, पर हफ्ते के कुछ दिन इसे ड्राइव करके इसे सही वर्किंग कंडीशन में बनाए रखते हैं। पर कुछ लोग तो ऐसे होते हैं जिनके पास कार होते हुए भी बेकार है। ऐसे लोग अपनी कार को कई महीनों तक नहीं चलाते या इसे चलाने की ज़रुरत महसूस नहीं करते। जिस तरह एक मशीन को लंबे समय तक इस्तेमाल नहीं करने से उसमें जंग लग जाती है, उसी तरह कार को भी इस तरह लंबे समय तक इस्तेमाल न करने से उसमें कई दिक्कतें आ जाती हैं। आखिरकार, कार भी तो एक मशीन ही है।