नई कार खरीदने से पहले हर व्यक्ति कई बातों को ध्यान रखता है। इन्हीं में से एक है कार का माइलेज। हर व्यक्ति चाहता है कि उसकी कार का माइलेज अच्छा हो। जितना अच्छा माइलेज, उतनी ही पेट्रोल-डीज़ल की कम खपत। और पेट्रोल-डीज़ल की जितनी कम खपत, उस पर होने वाला खर्चा भी उतना ही कम। ऐसे में सभी को कार से अच्छा माइलेज चाहिए होता है। पर बहुत से लोगों को इस बात का पता नहीं होता है कि कार के माइलेज को बढ़ाया भी जा सकता है। कार के माइलेज को बढ़ाने के लिए कोई मुश्किल काम या मशक्कत नहीं करनी पड़ती। कार का माइलेज बढ़ाने के लिए सिर्फ कुछ आसान टिप्स को फॉलो करना ज़रूरी है जिनसे कार के माइलेज को बढ़ाया जा सकता है।