भारतीयों ने खरीदे 20 लाख से ज़्यादा इलेक्ट्रिक व्हीकल्स
हाल ही में आए एक आंकड़े के अनुसार पिछले 6 साल में भारतीयों ने 20 लाख से ज़्यादा इलेक्ट्रिक व्हीकल्स खरीदे हैं। इनमें इलेक्ट्रिक कार, इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल्स, इलेक्ट्रिक स्कूटर्स, इलेक्ट्रिक थ्री-व्हीलर्स और इलेक्ट्रिक बसें शामिल हैं। इस बात की जानकारी केंद्रीय ऊर्जा मंत्री (Union Minister of Power & New & Renewable Energy) आर.के. सिंह (R.K. SIngh) ने इस बात की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि यह आंकड़ा 31 जनवरी 2023 तक का है और इसके आने वाले समय में और भी तेज़ी से बढ़ने की उम्मीद है।