मारुति की ओर से जल्द अर्टिगा का नया जेनरेशन मॉडल भी लॉन्च किया जाना है। माना जा रहा है कि नई कार इसी साल लॉन्च होगी।पुराने जेनरेशन के मुकाबले नई मारुति अर्टिगा को ब्रांड न्यू डिजाइन भी दिया गया है। इसके अलावा, इसके साइज को बढ़ाया गया है और ज्यादा पावरफुल बनाया गया है। नई अर्टिगा को सुजुकी के HEARTECT प्लेटफॉर्म पर बनाया गया है जिसे मारुति की नई जेनरेशन वाली कारों जैसे स्विफ्ट, डीजायर, बलेनो और इग्निस में देखा जा चुका है। यह अर्टिगा का सेकंड जेनरेशन है और इसे दिवाली के आसपास भारत में लॉन्च किया जाएगा।