नई दिल्ली: भारतीय कार मार्केट में अपनी पकड़ बना चुकी कार निर्माता कंपनी टोयोटा ने भारत में अपनी पॉप्युलर हैचबैक कार इटियॉस लीवा का लिमिटेड एडिशन लॉन्च कर दिया है। यह इटियॉस का लिमिटेड एडिशन मॉडल देखने में बेहद ख़ास है और इसे नए कलर ऑप्शंस में लॉन्च किया गया है। इटियॉस के लिमिटेड एडिशन मॉडल पेट्रोल और डीजल दोनों की ऑप्शंस में मौजूद हैं। आपको बता दें कि इस कार की कीमत आम आदमी के बजट में ही है ऐसे में ये कार आपकी जेब पर बोझ नहीं बढ़ाएगी।