3 नवंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

अभी बुक की Toyota की ये SUV तो 2025 में मिलेगी डिलीवरी, लंबे इंतज़ार के लिए कंपनी ने मांगी माफी

लैंड क्रूजर को जापान और दुनिया भर में पसंद किया गया है, कंपनी ने लिखा कि, हम क्षमा चाहते हैं, कि आपके लैंड क्रूजर को आप तक पहुंचने में काफी समय लगेगा।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Bhavana Chaudhary

•

Updated: 23 Jan 2022, 12:40 PM IST

toyota_land_cruiser-amp.jpg

Toyota Land Cruiser


टोयोटा ने बीते साल नया लैंड क्रूजर एलसी300 पेश किया था। यह न्यू-जेन मॉडल अपने पूर्ववर्ती की तुलना में बेहतर फीचर्स और डिजाइन से लैस है। जिसे लेकर शुरुआत में अफवाहें थीं, कि सेमीकंडक्टर चिप की कमी कार के उत्पादन पर भारी पड़ रही है, और कुछ ग्राहकों को चार साल तक इंतजार करना पड़ सकता है। वहीं अब जापानी कार निर्माता ने देरी के लिए माफी मांगते हुए इसकी पुष्टि की है।

कंपनी ने लिखा कि, "हमारे वाहनों पर विचार करने और ऑर्डर करने के लिए बहुत-बहुत धन्यवाद। लैंड क्रूजर को जापान और दुनिया भर में बहुत पसंद किया गया है, हम क्षमा चाहते हैं, कि आपके लैंड क्रूजर को आप तक पहुंचने में काफी समय लगेगा। यदि आप आज आर्डर बुक करते हैं, तो डिलीवरी का समय 4 साल तक हो सकता है। हम अपने ग्राहकों के लिए डिलीवरी के समय को कम करने की पूरी कोशिश करेंगे।"

नए लैंड क्रूजर एलसी300 के जल्द ही अन्य बाजारों में लॉन्च होने की संभावना को भी कम कर देता है, हम उम्मीद कर रहे थे, कि यह मॉडल 2022 की तीसरी तिमाही में हमारे बाजार में लॉन्च किया जाएगा। 2022 टोयोटा लैंड क्रूजर एलसी 300 को टीएनजीए प्लेटफॉर्म पर तैयार किया गया है, और यह ऑन-रोड डायनेमिक्स के मामले में अधिक स्थिर है।


ये भी पढ़ें : आपका Vehicle Insurance Claim भी हो सकता है रिजेक्ट, कभी ना करें ये गलतियां


टोयोटा लैंड क्रूजर मेंं 5.7-लीटर का विशाल V8 इंजन दिया गया था, और यह अब नए 3.5-लीटर, ट्विन-टर्बोचार्ज्ड V6 ऑयल-बर्नर से लैस है, नया मॉडल 403 बीएचपी की पॉवर और 650 एनएम का पीक टॉर्क पैदा करता है। रिकॉर्ड के लिए, बता दें, नए नंबर पिछले मॉडल की तुलना में 30 बीएचपी और 108 एनएम अधिक हैं। वहीं इंजन को 10-स्पीड टॉर्क कन्वर्टर ऑटोमैटिक गियरबॉक्स के साथ जोड़ा गया है।


ये भी पढ़ें : इस ऑटो चालक के हुनर के फैन हुए आनंद महिंद्रा, Tweet कर कहा 'ये तो मैनेजमेंट का प्रोफेसर है'